{"_id":"665cf79b2a8344898301c3a4","slug":"people-upset-with-increasing-thefts-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-402923-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में बढ़ती चोरियों से लोग खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में बढ़ती चोरियों से लोग खफा
Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। वार्ड नंबर 12 चीका खरौदी रोड पर बुधवार की रात को सुरेश कुमार के डेरे में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुराई थी। इसी रोष स्वरूप डेरे के लोग डीएसपी कार्यालय गुहला में पहुंचे। यहां डीएसपी कुलदीप बैनीवाल की गैर मौजूदगी में कार्यालय के बाहर हाजिरी लगा कर वापस लौटे।
डीएसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल नेकी की दीवार संस्था के प्रधान सागर भारद्वाज, मोनू, सुखी राम, अशोक सिंगला, नरेश ठाकुर, संदीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के बाद भी जब पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उन्होंने अपने स्तर पर अलग-अलग जगह के सीसीटीवी कैमरों में चोर की शिनाख्त करने का प्रयास किया। जानकारी दी कि इन कैमरों से पता लगा था कि चोर कहां-कहां से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं।
इसकी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज तक जांच कर रही पुलिस को दी, लेकिन फिर भी पुलिस चोर का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। कहा कि एक सप्ताह से घरों, दुकानों व शहर भर में मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात होने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिन में स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे एसपी कैथल उपासना से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
यह सही है कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। सभी थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए है, लेकिन फिर भी कुछ पुलिसकर्मी चुनाव की वजह से व्यस्त है। -कुलदीप सिंह बैनीवाल, डीएसपी गुहला।