फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People coming to the park were made aware

Kaithal News: पार्क में आए लोगों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
People coming to the park were made aware
कैथल। साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं आम जन जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल से आने से बच सकते हैं। अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता महीने के रूप में मनाया जा रहा है। ये जानकारी एसपी उपासना ने दी। पहले दिन सुबह साइबर थाना टीम ने सेक्टर 19 कैथल के पार्क में सैर करने आए आमजन को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान साइबर थाना टीम से एसएचओ इंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में से एएसआई कुलबीर सिंह, एचसी विनोद कुमार, एचसी मुकेश व अंकित की टीम ने आमजन को साइबर ठगी के बारे विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हर काम कंप्यूटर व इंटरनेट से हो रहा है। कुछ साइबर अपराधी ऑनलाइन लोगों के साथ धोखाधड़ी और ठगी को अंजाम देते हैं ऐसे में आपको कंप्यूटर, मोबाइल या अन्य कोई डिवाइस का प्रयोग करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप साइबर अपराधों के बारे में जागरूक होंगे तो आपके साथ कभी साइबर अपराध नहीं हो सकता है, क्योंकि कुछ साइबर अपराधी आपको आपके फायदा दिखाकर या कोई किसी प्रकार का लालच दिखाकर चाहे वह किसी जॉब, लॉटरी, शादी, ऑफर से संबंधित है। किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आकर अपनी निजी जानकारी नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोन में प्राप्त ओटीपी, बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। गोपनीय कोड किसी को न दें। अनजान व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर भेजे गए किसी भी लिंक को ओपन न करें। आमजन को साइबर अपराध के बारे अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को स्वीकार न करें। जागरूकता से ही इस तरह के शातिरों के चंगुल से बचा जा सकता है। व्यक्ति किसी प्रकार की सहायता हेतु थाना में साइबर हेल्प डेस्क व राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। अगर जाने अंजाने में आप साइबर ठगी का शिकार हो गए है तो आप जितना जल्दी हो सके 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाएं। 1930 पर आपकी समस्या सुनकर आपसे ठगा हुआ पैसा को फ्रिज करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन




दो नशा तस्कर काबू, 500 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद

कैथल। पुलिस ने चीका से स्कूटी पर सवार दो नशा तस्करों को 500 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया है। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि मिया बस्ती चीका निवासी लीलू अवैध शराब बेचने का काम करता है जो अपने साथी वार्ड नंबर पांच चीका निवासी अहमन खान के साथ शराब लेकर पिहोवा की तरफ से आने वाले है। पुलिस ने मिया बस्ती चीका की गली में नाका लगाकर स्कूटी पर आए संदिग्ध लीलू व अहमद खान को काबू कर लिया।






युवक की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

कैथल। गांव बात्ता में गाड़ी की टक्कर मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी गांव बात्ता निवासी योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पूछताछ के लिए तीन दिन रिमांड लिया है। डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि गांव बात्ता निवासी दीपक कुमार की शिकायत अनुसार 26 सितंबर को उनके गांव शक्ति का नकुल के साथ झगड़ा हुआ था। इस संबंध में नकुल की शिकायत पर शक्ति व अन्य के विरुद्ध थाना कलायत मे मामला दर्ज है। 28 सितंबर को शाम करीब चार बजे वह अपने घर से गली में घूमने के लिए धर्मा वाला चौंक बाता नथवान पट्टी गया हुआ व तभी उसने तेज रफ्तार गाड़ी की आवाज सुनाई दी और उपरोक्त गाड़ी के आगे आगे दो मोटरसाइकिल थी जिसमें से एक पर उसका रिश्ते में पोता लगने वाला 17 वर्षीय अवतार उर्फ साहिल निवासी बात्ता व दूसरी बाइक पर शक्ति निवासी बाता जा रहे थे। गाड़ी में नकुल, योगेश उर्फ चीकु, अजय, हनी व निशांत राणा सवार थे। उन्होंने साहिल को टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी। इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज था। डीएसपी ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed