{"_id":"68488740ce154293a50a9fb1","slug":"people-are-yearning-for-water-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-667395-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में पानी को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में पानी को तरस रहे लोग
Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। पिछले कई दिनों से नगर में पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है। भारी गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की एक एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या तो नगर में सबसे ऊंचाई पर बसे वार्ड चार, सात व आठ में बनी है।
ग्रामीण विशाल, सत्यनारायण, विपिन गर्ग, राजू धीमान, मोहन आदि ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की सरकारी आपूर्ति आए कई दिन हो गए। पानी न मिलने से बहुत परेशानी है।
लोगों का कहना है कि भूमिगत जल पीने योग्य नहीं और नलों में पानी आता नहीं। पीने के लिए तो लोग बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं पर अन्य कार्यों के लिए पानी कहां से लाएं। गर्मी में लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर छह निवासी विक्रम, विनोद, बलदेव, मोहन, सुखदेव आदी ने बताया की उनके वार्ड में तो पानी की समस्या बहुत पुरानी है। पर अब पिछले कुछ दिनों से तो पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में अधिकांश किसान हैं जो पशुपालन भी करते हैं। लोगों के लिए तो दूर पशुओं के लिए भी पानी की भारी समस्या बनी हुई है। हालांकि इस वार्ड के साथ ही जलंधरसर नामक तालाब भी है पर तालाब में भी पानी की कोई बूंद तक नहीं है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि भारी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति को नियमित व सुचारू बनाया जाए।
समस्या पर जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि प्लांट में कई मोटर जल जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। एक प्लांट सही कार्य कर रहा है जिससे आपूर्ति दी जा रही है पर उसका पानी ऊपरी वार्डों में नहीं चढ़ सकता। उन्होंने बताया कि विभाग ने ऊपरी क्षेत्रों के लोगों के लिए पानी के टैंकर भिजवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि संयंत्र में मरम्मत का कार्य पूरी गति से चल रहा है और मंगलवार रात तक स्थिति काबू में आ जाएगी।