फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are troubled by the jam on the main road, a bus stand should be built

Kaithal News: मुख्य मार्ग पर जाम से लोग परेशान, बनवाया जाए बस स्टैंड

Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the jam on the main road, a bus stand should be built
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कैथल- पटियाला मुख्य मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से तंग आकर अब यहां के कई लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। लोगों की पुरजोर मांग है कि सीवन में जल्द से जल्द बस स्टैंड का निर्माण किया जाए, ताकि सड़क पर लगने वाले जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं से निजात मिल सके। सीवन में कोई बस स्टैंड न होने के कारण कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर जब भी कोई बस कैथल, पटियाला या चीका की ओर से आती है तो सड़क के किनारे ही रुकती है। ऐसे में जाम लगना आम बात हो गई है।

बस चालकों की मजबूरी भी समझी जा सकती है क्योंकि सवारी चढ़ाने और उतारने के लिए कहीं और जगह ही नहीं है। इस मुख्य मार्ग पर ही सीवन के दोनों सरकारी स्कूल, लगभग छह बैंक, अधिकांश निजी अस्पताल और मुख्य बाजार स्थित हैं, जिससे यहां दिनभर भारी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन


रमेश, कुलदीप, विक्की, सुरेंदर, बलजीत, अशोक, हरीश, योगेश, बलराज, गोल्डी, नरेश व सुभाष ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही सीवन में बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति पाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में बना डिवाइडर भी है बड़ा कारण

नगर के बीच में डिवाइडर बना है और सड़क तंग हो जाती है। दोनों और बाजार है और बाजार व बैंकों में आने वाले लोगों के वाहन भी सड़क पर खड़े रहते हैं। इस कारण से आने जाने वालों के लिए रास्ता ओर भी तंग हो जाता है। डिवाइडर बनने के बाद से सीवन के बाजार में हमेशा जाम लगा रहता है। शहरवासी हैं परेशान यह समस्या केवल यातायात ही नहीं, बल्कि शहरवासियों के दैनिक जीवन को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed