फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are suffering due to severe heat, it will increase further from 25th

Kaithal News: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 25 से और बढ़ेगी

Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to severe heat, it will increase further from 25th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में पिछले करीब पांच दिनों से लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी से आमजन बेहाल से हैं। सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि लोग दिन में घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। गर्मी के प्रभाव से आम जनजीवन प्रभावित है। वहीं बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। 25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। गर्मी के कारण रोज कमाकर जीवन यापन करने वाले रेहड़ी चलाने वाले और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के बावजूद स्कूल खुले हुए हैं।
विज्ञापन


गली मोहल्लों सहित सड़कों पर सड़कों पर भी सन्नाटा छाया हुआ है। अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई इस जलती गर्मी से परेशान हैं। चिकित्सक इस स्थिति से बचने के लिए निरंतर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय छाता, पानी और सूती कपडों का उपयोग करें। धूप में ज्यादा देर न रहे और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। इसके बाद गर्मी के कारण और अधिक परेशानी बढ़ना शुरू होगी। बच्चों व बुजुर्गाें को इस गर्मी से खास ध्यान रखने की जरूरत है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed