{"_id":"6962a2a271fe6335bf08f31d","slug":"people-are-facing-problems-due-to-waterlogging-on-the-animal-hospital-road-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821149-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में पशु अस्पताल मार्ग पर जलभराव से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में पशु अस्पताल मार्ग पर जलभराव से लोग हो रहे परेशान
Sun, 11 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नगर में पशु अस्पताल को जाने वाली गली में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में गली में लगातार पानी भरा रहने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक न तो नालियों की सफाई करवाई गई है और न ही पानी की निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी गली में जमा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि गली में भरे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे घरों में रहना भी दूभर हो गया है। अधिक जलभराव की स्थिति में गली से गुजरना पूरी तरह से मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कर समस्या से निजात दिलाई जाए। संवाद