फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patients will soon get the facility of blood centre in the civil hospital of Guhla subdivision

Kaithal News: गुहला उपमंडल के नागरिक अस्पताल में मरीजों को जल्द मिलेगी रक्त केंद्र की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Patients will soon get the facility of blood centre in the civil hospital of Guhla subdivision
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुहला उपमंडल के नागरिक अस्पताल में भी आने वाले मरीजों को जल्द ही रक्त केंद्र की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के तहत जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को प्रपोजल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार इस समय केवल जिला नागरिक अस्पताल में ही रक्त केंद्र की सुविधा मिल पा रही है। गौरतलब है कि डेंगू के सीजन में मरीजों को रक्त की सबसे अधिक जरूरत होती है। अब अनुमति मिलने के बाद जल्द ही रक्त केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सबसे पहले यहां पर रक्त के भंडारण शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय की टीम दौरा करेगी। निदेशालय की टीम की ओर से दौरा करने के बाद रिपोर्ट के बाद ही रक्त केंद्र के निर्माण कार्य पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस समय डेंगू का सीजन है पीक पर, पंजाब बार्डर पर स्थित दूर पड़ते हैं गांव-
जिले में इस समय डेंगू का सीजन का पीक पर है और आए दिन डेंगू के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। गुहला-चीका पंजाब बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में इस क्षेत्र में कई ऐसे गांव हैं, जो कैथल मुख्यालय से 40 से 45 किलोमीटर की दूरी पर पड़ते हैं। इन गांवों के लोगों को गुहला के अस्पताल में बेहतर सेवाएं न होने की स्थिति में कैथल की बजाय पंजाब के पटियाला में अपना इलाज करवाने के लिए जाना पड़ता है। अब यदि गुहला उपमंडल के नागरिक अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो पंजाब बॉर्डर पर बसे गांवों के ग्रामीणों को पटियाला नहीं, बल्कि गुहला में इलाज मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय केवल जिला नागरिक अस्पताल में ही है सुविधा-
विदित रहे कि इस समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल जिला नागरिक अस्पताल में ही रक्त केंद्र की सुविधा है। यहां पर रक्त के साथ प्लेटलेट्स की सुविधा भी मरीजों को मिल रही है। हालांकि रक्त केवल जिला नागरिक अस्पताल में ही मरीजों को मिल पाता है। गुहला में पहले रक्त भंडार करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद फिर रक्त केंद्र का निर्माण किया जाएगा।


वर्जन-
स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर से गुहला उपमंडल के नागरिक अस्पताल में रक्त केंद्र की सुविधा देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए प्रपोजल आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। अभी इसकी अनुमति मिलना बाकी है। जबकि इससे पहले यहां पर रक्त भंडार करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद रक्त केंद्र बनाया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद गुहला उपमंडल सहित पूरे हल्के के गांवों के लोगों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
- डाॅ. रेनू चावला, जिला सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed