फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Party workers should take the resolve of a 'Viksit Bharat' (Developed India) to the people: Ayush Garg

विकसित भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : आयुष गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take the resolve of a 'Viksit Bharat' (Developed India) to the people: Ayush Garg
कार्यक्रम में उप​स्थित भाजपा नेता। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा, समर्पण और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भाजपा शहरी मंडल की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक लीला राम वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने के साथ विकसित भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने । पूर्व विधायक लीला राम ने बताया कि अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम बनेगा। अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत लाभार्थियों के घरों में दीया प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा, गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की और विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री जंगीर सिसला, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, जिला सचिव आशा रानी, पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, सतपाल भारद्वाज, प्रदीप भट्ट, हरीश सचदेवा, विकास सैनी, कर्मवीर जांगड़ा, जय किशन राय और जोगिंदर धीमान सहित मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed