{"_id":"6a136e2035056dbe0c04462b","slug":"pani-wali-kajal-awarded-with-982-marks-in-ma-hindi-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149833-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एमए हिंदी में 98.2% अंक पानी वाली काजल सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एमए हिंदी में 98.2% अंक पानी वाली काजल सम्मानित
Mon, 25 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 07 में एमए हिंदी टॉपर काजल को प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत सम्मानित करते हुए कन्या श
राजौंद। कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत नगर पालिका राजौंद के वार्ड नंबर 7 जींद रोड निवासी बेटी काजल को सम्मानित किया गया। काजल ने एमए हिंदी में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फाउंडेशन की टीम ने काजल के निवास स्थान पर पहुंचकर उसे तिरंगा भेंट किया, फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान फाउंडेशन के चेयरमैन राजकुमार सिसला ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर अन्य बच्चों को प्रेरित करना है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजकुमार मुन्नारेहड़ी, प्रदेश सचिव खुशवंत सिंह बंदराना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद सिरसवाल, पूर्व सरपंच संजीव सिकंदरखेड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद