फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पड़े खाने के लाले

Mon, 18 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 18 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान बूथों पर तैनात लगभग एक लाख कर्मचारियों की रहने और खाने की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं होने के कारण इन कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरह से इन कर्मचारियों को उम्मीदवारों के रहमों कर्म पर गांवों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


करीब 40 घंटे स्कूलों के कमरों में बिताने वाले कर्मचारियों को खाने-पीने, बिस्तर और सामान्य जरूरतें पूरा करने में परेशानी हो रही है। कई गांवों में तो पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को बारी-बारी से बूथ से बाहर जाकर खाना खाना पड़ा। बेशक सरकार की ओर से कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए भुगतान किया जाता है लेकिन गांवों में ढाबों आदि की व्यवस्था न होने के कारण कर्मचारियों के लिए भोजन खरीद कर खाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तक ही पूंडरी और राजौंद ब्लॉक में कर्मचारियों को वोटिंग सामग्री के साथ गांवों में भेज दिया गया।

बाद दोपहर सभी बूथों पर कर्मचारी पहुंच गए। जहां गांव के लोगों ने कई जगह तो खूब आवभगत भी की। अधिकतर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने कई जगह तो लाल परी से भी इन कर्मचारियों की आवभगत की लेकिन कई गांवों में कर्मचारी भोजन के इंतजार में ही बैठे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि भोजन के लिए बूथ छोड़कर बारी-बारी से बाहर जाकर खाना खाना पड़ा। कोई पूछने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रही बात बिस्तर की तो मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। बेशक सरकार हमें पैसा देती है, लेकिन गांवों में भोजन खरीदने की भी व्यवस्था नहीं रहती। कई जगह तो यह भी पता चला है कि स्कूलों में सोने तक की सही व्यवस्था नहीं पाई गई।

ड्यूटी कटवाने की जुगत
बूथों पर रात को न सोना पड़े, इसके लिए कर्मचारी नेताओं के यहां चुनावी ड्यूटी कटवाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। कुछ तो अपने मेडिकल तक बनवाकर चुनावी ड्यूटी से बचने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें स्कूलों में जाकर न सोना पड़े।

हालांकि गांवों में लोग खाने और बिस्तर के लिए परेशानी नहीं आने देते लेकिन अधिकतर उम्मीदवारों द्वारा ही कर्मचारियों के भोजन व बिस्तर की व्यवस्था की जाती है। हो सकता है कि कई जगह कर्मचारियों को दिक्कत हुई हो।

सतबीर गोयत, नेता, सर्वकर्मचारी संघ, कैथल।

जो कर्मचारी ड्यूटी करते हैं उनके लिए सरकार द्वारा उचित भुगतान किया जाता है। प्रयास किया जाता है कि कर्मचारियों को परेशानी न आए। ग्राम सचिव को इस संबंध में निर्देश दिए जाते हैं।
डीसी, निखिल गजराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed