फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Panchayat secretary arrested on charges of raping a teenager

Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary arrested on charges of raping a teenager

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। शहर थाना की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप मामले में एक पंचायत सचिव प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रवीन कुमार मूल रूप से सजूमा गांव का निवासी है और उसके पास कुलतारण के पंचायत सचिव का कार्यभार था। पंचायत सचिव को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह है पूरा मामला-

फरवरी में शहर की एक कॉलोनी निवासी एक किशोरी ने शहर थाना की पुलिस को शिकायत देकर प्रदीप क्योड़क व बलिंद्र सिणंद के खिलाफ एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने व वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


वहीं, किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयानों में बनाया था कि उसके साथ प्रवीन कुमार नाम के एक अन्य आरोपी ने भी दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी थी, लेकिन थाने में तैनात एएसआई नीतू व एएसआई जगभान पुलिसकर्मियों ने आरोपी प्रवीन से रुपये लेकर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को दी थी तो शहर थाना में मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच डीएसपी गुरविंद्र सिंह को सौंपी थी। डीएसपी की जांच में आरोप सही पाए गए तो एएसआई नीतू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में किशोरी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, एएसआई जगभान सिंह व पंचायत सचिव भाग गए थे। एसपी आस्था मोदी ने मामले में शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे और कहा था कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। अब शहर थाना की पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव प्रवीन कुमार को कुतबपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया है।


वर्जन-

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में हमने पंचायत सचिव प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप हैं, वहीं आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed