फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Palak became principal of Sevan for one day

Kaithal News: सीवन में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी पलक

Thu, 17 Oct 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Palak became principal of Sevan for one day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में बच्चों के अंदर की प्रतिभा उभारने के लिए एक नई शुरुआत की गई। विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा पलक को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया। इस मौके पर पलक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कहा।

प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रबंधन, साफ सफाई, भौतिक सुविधाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बच्चों के माध्यम से जानने का एक नया तुजुर्बा करने के चलते बुधवार का प्रधानाचार्य का कार्य छात्रा पलक को सौंपा। इससे बच्चों को प्रशासन और प्रबंधन का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन


छात्रा ने प्रधानाचार्य की भूमिका बखूबी निभाई और समस्त स्कूली स्टाफ और बच्चों ने सहयोग दिया। छात्रा ने प्रधानाचार्या का कार्य सुबह अध्यापक हाजिरी पूरी करने, प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना, राष्ट्रगान, विद्यार्थियों की हाजिरी लेने के बाद बच्चों को अपने संबोधन में सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की बधाई दी। प्राचार्य छात्रा ने बच्चों को अनुशासन में रह कर पढऩा, लिखना व याद करने का आग्रह करते हुए कहा कि पढ़ाई हमारी मानसिक, शारीरिक विकास को बढ़ाने के साथ साथ हमें नव विचार से जोड़कर हमें रोजगार दिलाने में सहायता करती है इसलिए पढ़ाई को जीवन में पहली कड़ी में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पलक ने सुबह अध्यापक बैठक करने पर अक्तूबर माह का पाठ्यक्रम के बारे में जाना। कक्षा की अध्यापक एडजस्टमेंट करने के बाद प्राचार्य छात्रा ने शौचालय की साफ सफाई और पेयजल का निरीक्षण करते हुए सफाई कर्मी को पेयजल की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर डालने को कहा।

सभी कक्षा कक्ष में स्वयं जाकर साफ सफाई, टाट पट्टी, पंखों, बिजली उपकरणों के बारे में बच्चों से पूछने पर बच्चों ने कक्षा कक्ष में सभी सुविधाओं को सही बताया। प्राचार्य छात्रा ने कक्षा 6 से 8वीं की पांच-पांच बच्चों की नोट बुक की जांच की। प्राचार्य छात्रा ने मिड डे मिल के सामान और मसालों का जांचने और आज के बने पुलाव पकवान को बच्चों संग खाया। स्कूल में मिलने आए कक्षा नौवीं के छात्र के पिता रामचंद्र ने बच्चे का टैब वापस करने का आग्रह किया तो प्राचार्य छात्रा ने टैब की विशेषता और ऑनलाइन पढ़ाई के गुण बताने पर अभिभावक उनकी बात मानकर लौट गया। स्कूल में कक्षा कक्ष के कमी पर विभाग को नए बनने वाले 12 कमरों का निर्माण जल्द करवाने के बारे में पत्र लिखने की बात रखी।


स्कूल के लिए पंचायत से खेल का मैदान, प्रेयर स्थल ओर मिड डे मिल के लिए शेड और स्कूल का परिसर बढ़ाने के लिए साथ लगती जमीन का एक एकड़ खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। इस कार्यक्रम में जयगोपाल, नवजीत संधू, सतबीर जागलान, सचिन धीमान, पवन, राकेश, भारत, शमशेर, मंजीत, सतविंदर, कुसुम, बबली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed