फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Overloaded trolleys cause problems for people

Kaithal News: ओवरलोड ट्रॉलियों से लोग परेशान

Sun, 02 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Overloaded trolleys cause problems for people
राजौंद । सड़क से गुजर रहे पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे वाहनों की लगी लंबी लाइन।
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर टूटी हुई सड़क और उस पर से गुजरती ओवरलोडिंग पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों ने राहगीरों का जीना दुश्वार कर दिया है। हालत यह है कि मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को इन भारी ट्रालियों के पीछे-पीछे चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दिनभर लंबा जाम लगा रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पहले ही खस्ताहाल है, ऊपर से पराली से ओवरलोड ये ट्रालियां जब गुजरती हैं तो पूरा मार्ग घंटों अवरुद्ध हो जाता है। दुकानदारों ने भी बताया कि जाम के कारण उनकी दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है और कारोबार लगभग ठप हो चुका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन अक्सर फंस जाते हैं, और जहां पांच मिनट का सफर होना चाहिए, वहां लोगों को एक-एक घंटे तक खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जिला उपायुक्त ने पिछले दिनों सड़क निर्माण कार्य 2 अक्टूबर तक शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग ने कार्य प्रारंभ नहीं किया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed