{"_id":"68f149b5f316cb106d0b0d85","slug":"our-team-won-the-gold-medal-in-kho-kho-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139465-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खो-खो में म्हारी टीम ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खो-खो में म्हारी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 17 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
16kht_27पूंडरी में खो-खो टीम को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। जींद में 11 से 14 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला कैथल की पूंडरी अंडर-19 लड़कियों की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयोंठा के प्रधानाचार्य रोशनलाल ने बताया कि इस टीम में 11 खिलाड़ी शामिल हैं – चंचल, कोमल, प्रियंका, खुशी, मुस्कान, कसक, अंजलि, मुस्कान, साक्षी, मुस्कान और सोनम। विद्यालय पहुंचने पर इन सभी छात्राओं का विद्यालय प्रबंधन द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य रोशनलाल ने टीम के इंचार्ज और पीटीआई अध्यापक जगदीश कोबरा सहित सभी छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना कठिन होता है और इसके लिए पूरी टीम को मेहनत और अनुशासन में रहना पड़ता है। गांव दुलयानी में कार्यरत जेबीटी अध्यापक सोहन सिंह, जिन्होंने इन छात्राओं को पहली कक्षा से ही खो-खो के लिए प्रशिक्षित किया, टीम की सफलता का प्रमुख कारण बताए गए। पिछले वर्ष भी विद्यालय की खो-खो टीम राज्य स्तर पर प्रथम रही थी।प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय सोहन सिंह, रजनी बाला और जगदीश कोबरा को दिया और छात्राओं की मेहनत एवं समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
टीम का भव्य स्वागत
कैथल। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जीतने वाली खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। टीम का प्रतिनिधित्व रानमावि नैना-धौंस की लड़कियों ने किया, जिनका विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के डी-पी-आई शमशेर सिंह और सुरजीत सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती इन्द्रावती ने छात्रों का स्वागत किया और उनकी खेल प्रतिभा और कौशल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सरपंच प्रतिनिधि गुरदयाल नैन और समाजसेवी गुलतान नैन ने सम्मानित किया। विद्यालय के स्टाफ और गांववासियों ने उन्हें 11,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के साथ, विद्यालय की चार छात्रा खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। संवाद