फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Our players won bronze medals in the National Junior Baseball Competition

Kaithal News: राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में म्हारे खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Tue, 08 Oct 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Our players won bronze medals in the National Junior Baseball Competition
सवांद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के गांव प्यौदा के सरकारी स्कूल के लड़के व लड़कियाें ने संगरुर में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोनों वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों ने हरियाणा की टीम में खेलते हुए कांस्य पदक जीते हैं।

कोच स्टेट अवार्डी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब के संगरुर में दो से छह अक्तूबर तक 32वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता करवाई गई थी। इन खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर दोनों टीमों ने कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का कैथल पहुंचने पर बस अड्डे पर ग्रामीणों व अन्य खिलाड़ियों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और परिवार के सदस्यों ने भी अपने बच्चों को गले लगा लिया और उनको आशीर्वाद दिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को खुली जीप में बिठाकर शहर में विजयी जुलूस निकाला ओर अपने गांव में पहुंचने पर सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने भी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, खिलाड़ियों के कोच स्टेट अवार्डी कुलदीप शर्मा को नोटों की मालाएं पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच कुलदीप शर्मा ने बताया कि ये बड़ी खुशी की बात है कि सरकारी स्कूल की नर्सरी के लड़के व लड़कियों ने हरियाणा की टीमों खेलते हुए दोनों टीमों ने कांस्य पदक जीते व तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

इससे पूर्व भी दोनों टीमों के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक जीत चुके हैं। अब खिलाड़ी दुबई में होने वाली जूनियर एशियन चैपिंयनशिप की तैयारी में जुटे हैं।

लड़कों की टीम में कैथल के तीन खिलाड़ी मोहित, भूपेंद्र व रितिक ने भाग लिया था बाकी अन्यों जिलों के खिलाड़ी शामिल रहे और लड़कियों की हरियाणा की टीम में कैथल की चार खिलाड़ी शिवानी, प्रगति, अंशु व तनु सहीत अन्य जिलों की खिलाड़ी शामिल रही।


उन्होंने बताया की लड़कों की टीम का मुकाबला चंडीगढ़, तामिलनाडु, आसाम, पंजाब, महाराष्ट्र व फाइनल मुकाबला राजस्थान के साथ जिसमें हरियाणा की टीम ने राजस्थान को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता व तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, लड़कियों की हरियाणा टीम में कैथल, हिसार, गुरुग्राम व पानीपत जिले की खिलाड़ी हरियाणा टीम में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed