फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Our boys won the overall trophy in boxing, girls at number-2

Kaithal News: मुक्केबाजी में म्हारे छोरों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, छोिरयां नंबर-2 पर

Sun, 04 Aug 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Our boys won the overall trophy in boxing, girls at number-2
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में कैथल के मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में अपने मुक्के चलाकर कमाल कर दिया। इसमें लड़कों ने ओवरऑल ट्रॉफी व लड़कियों ने दूसरी ट्रॉफी जीती। इसके अलावा कई पदक भी जीते। सभी खिलाड़ियों की जीत पर जिले में खुशी की लहर है। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की दूसरे चरण की प्रतियोगिता में कैथल के मुक्केबाज लड़कों व लड़कियों ने पंचकूला में एक से तीन अगस्त तक आयोजित की गई, जिसका शनिवार को समापन हो गया। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर लड़कों ने ओवरऑल ट्रॉफी व लड़कियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं खेल संयोजक रहे गुरमीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 ल़ड़के और 10 लड़कियों ने भाग लिया था। सभी रिंग में अपना बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया इसके लिए सभी खिलाडिय़ों ने बड़ी मेहनत की है। इस अवसर पर खेल विभाग हरियाणा के डायरेक्टर विवेक पदम, खेल संयोजक गुरुमीत सिंह, सुनील डीपीई व लड़कियों और लडक़ों की टीम के प्रभारी रहे बॉक्सिंग कोच अमरजीज सिंह मौजूद रहे।

खेल परिणाम इस प्रकार रहे

n लड़कों ने ओवरऑल प्रथम ट्रॉपी पर कब्जा किया व लड़कियों ने ओवरऑल दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया।

n लड़कों के 60 किलोभार वर्ग में लक्की, 57 किलोभार वर्ग में दीपक व 67 किलोभार वर्ग में आशीष ने स्वर्ण पदक जीते। 48 किलोभार वर्ग में राहुल, 67 किलोभार वर्ग में गौरव, 80 किलोभार वर्ग में अमन बच्चन, 71 किलोभार वर्ग में अंकुश और 75 किलोभार वर्ग में विशाल ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन


n
54 किलोभार वर्ग में कार्तिक, 92 किलोभार वर्ग में दीपक, 80 किलोभार में वर्ग कृष ने कांस्य पदक जीते।

n लड़कियों में 48 किलोभार वर्ग में निकिता, 52 किलोभार में वर्ग जन्नत, 63 किलोभार वर्ग में तनु, 50 किलोभार वर्ग में खुशी ने रजत पदक जीते। इसी प्रकार 57 किलोभार वर्ग में मुस्कान वर्मा, 63 किलोभार वर्ग में रानी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed