फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Opposition parties used Jind as a political laboratory: Leela Ram

जींद को विपक्षी दलों ने राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में किया इस्तेमाल : लीला राम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties used Jind as a political laboratory: Leela Ram
भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम कार्यकर्ताओं के साथ । विज्ञप्ति
कैथल। भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं बल्कि विकसित हरियाणा के नए विजन, आधुनिक तकनीक और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में निर्णायक कदम है। लीला राम ने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा का केंद्र रहे जींद को वर्षों तक विपक्षी दलों ने केवल राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे विकास, निवेश और आधुनिक तकनीक का केंद्र बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक से जुड़ी परियोजना की शुरुआत जींद से होना हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इससे जींद स्वच्छ और आधुनिक परिवहन तकनीक के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत केवल नई तकनीकों का उपयोगकर्ता नहीं बल्कि उनके विकास और नवाचार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जींद से शुरू होने वाली यह पहल उसी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों के विस्तार से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी। वहीं कुरुक्षेत्र में बनने वाला आधुनिक सिख संग्रहालय धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम कार्यकर्ताओं के साथ । विज्ञप्ति

भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम कार्यकर्ताओं के साथ । विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed