फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only small fish were caught in cleaning scam, big crocodiles left: Majra

सफाई घोटाले में केवल छोटी मछलियां ही पकड़ में आई, बड़े मगरमच्छ बाकी : माजरा

Sat, 01 Jun 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Only small fish were caught in cleaning scam, big crocodiles left: Majra
पाई/कैथल। प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि सफाई घोटाले में केवल छोटी मछलियां ही पकड़ में आई है, बड़े मगरमच्छ तो अभी बाकी है। यह घोटाला केवल सात करोड़ तक ही सीमित नहीं है, अपितु कहीं अधिक बड़ा है।
विज्ञापन

माजरा ने बताया कि जिस समय यह घोटाला हो रहा था, उस समय उन्होंने सरकार को अवगत करवा दिया था। उसी समय इसकी जांच हो जाती तो यह इतना नहीं बढ़ता। जब इस घोटाले का पानी सिर के ऊपर से गुजर गया तो मजबूरी में सरकार को इस ओर ध्यान देना पड़ा। यह घोटाला बहुत बड़ा घोटाला है और इसके तार बड़े-बड़े नेताओं से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपने आकाओं के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। सता पक्ष के बड़े-बड़े नेताओं की मिली भगत से यह घोटाला हुआ और इसके तार सभी जगह फैले हुए है। प्रदेश में विकास का नाम देकर सफाई घोटाले के साथ-साथ कई बड़े-बड़े विकास घोटाले हुए है। विकास प्रदेश की जनता का नहीं, अपितु सता पक्ष के नेताओं का हुआ है, जो जांच का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed