फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only JJP works for development: Brij

जजपा ही विकास के लिए करती है काम : बृज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Only JJP works for development: Brij
22  कैथल।आरकेएम फार्म में आयोजित जननायक जनता पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएम फार्म में रविवार को जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश में लोगों के हित के लिए काम किए। बतौर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा की ओर से चुनावी समय में किए गए सभी वायदों को पूरा करवाया। उन्होंने न केवल अपने कार्यकर्ताओं की बल्कि आमजन की भी सुनवाई करते हुए जनकल्याण के कार्य किए। जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।
जिला अध्यक्ष अवतार सिंह सीड़ा ने कहा कि जजपा ही जमीनी स्तर पर जुड़े लोगों के विकास के लिए काम करती है। पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में इस समय हरियाणा की आवाज बनी हुई है। हरियाणा सरकार द्वारा केवल खोखले वायदे एवं विकास के दावे किए जा रहे हैं। जिस तरह से ताऊ देवी लाल ने हरियाणा के आमजन के लिए काम किया, उसी तरह से दुष्यंत चौटाला ने भी हरियाणा के साधारण व्यक्ति के उत्थान की दिशा में काम किया। अवतार सिंह सीड़ा ने कहा कि कैथल में पार्टी के संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी सुप्रीमो डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, दिग्वजय सिंह चौटाला की अगुवाई में आने वाले समय में विकल्प के तौर पर उभरेगी। बैठक में भारी संख्या में जजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर युवा नेता राजू पाई ने कहा कि दुष्यंत चौटाला प्रदेश का भविष्यहैं। प्रदेश का युवा उन पर विश्वास करता है। इसीलिए युवा वर्ग जजपा से जुड़ता जा रहा है। जजपा में दर्पण मित्तल को जिला का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रधान अवतार सिंह सीड़ा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर रोशन ढांडा, रणदीप कौल, चंद्रभान दयौरा, बलवान कोटड़ा, सुरेश राणा, धूप सिंह माजरा, संदीप गढ़ी, अनिल चौधरी, राजेश सजूमा, जयप्रकाश बलबेहड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed