फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only 10 meters visibility slowed down vehicles

Kaithal News: महज 10 मीटर दृश्यता वाहनों की रफ्तार थमी

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Only 10 meters visibility slowed down vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को नवंबर माह में सीजन की पहली धुंध पड़ी। इस धुंध के पड़ने के बाद पहले ही दिन खनौरी-पातड़ा रोड पर स्थित पाडला में सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो हुई। यह हादसा सुबह सात बजे घनी धुंध के कारण हुआ है। बुधवार सुबह के समय महज 10 मीटर दृश्यता रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी कम हुई।

न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में दो डिग्री की गिरावट दर्ज कर गई। यह 19 से 17 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान भी 31 से 28 डिग्री पर लुढ़क गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के विज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा सर्दी पहले ही शुरू हुई है। बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल की बिजाई के लिए बेहतर भी रहेगा। वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली ट्रेन लेट, बसों की भी रफ्तार हुई कम

कैथल। सीजन की पहली धुंध पड़ने के बाद कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी लेट हुई। इस ट्रेन का समय सुबह छह बजकर 57 मिनट का है। यह ट्रेन धुंध के कारण बुधवार को करीब 50 मिनट की देरी से चली। यह कैथल के रेलवे स्टेशन पर करीब सात बजकर 50 मिनट पर पहुंची। इसके साथ ही पहले दिन पड़ी धुंध के बीच बसों की रफ्तार भी कम हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed