फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh 50 thousand rupees looted by smelling intoxicants

नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख 50 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
One lakh 50 thousand rupees looted by smelling intoxicants
ढांड क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चालक से नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख 50 हजार रुपये और बाइक लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढांड निवासी जसविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। नौ सितंबर को 11 बजे वह एसबीआई ढांड में निजी कार्य के लिए पैसे निकलवाने के लिए पहुंचा था। इसके एक घंटे बाद वह बैंक से 1 लाख 50 हजार रुपये लेकर अपने घर जाने के लिए बैंक से बाहर आया तो बैंक के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। उक्त व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके पास वाहन नहीं है? उसने बाबा बिहारी दास चौक तक लिफ्ट मांगी। इसके बाद मोटरसाइकिल चालक उसे पंचमुखी चौक पर ले गया। यहां वह अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह टोल प्लाजा नजदीक गांव थाना पर मिला। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रुपये व मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed