फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One accused arrested for robbing the driver by taking a car on rent, looking for another

कार में हाथ बांध कर पीछे की सीट पर डाल लिया था पीड़ित को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for robbing the driver by taking a car on rent, looking for another
कैथल। गत पांच और छह फरवरी की रात को पंजाब के संगरूर जिला के दिड़बा से किराये पर कार लेकर और चालक को बंधक बनाकर कैथल-करनाल रोड पर गांव ट्योंठा के निकट लूट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम, मारपीट सहित सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान के अनुसार जिला संगरूर के मुंशीवाला निवासी नवजोत सिंह ने पूंडरी थाने में शिकायत दी थी कि उसकी कार को दो युवक छीनकर फरार हो गए। शिकायत में बताया गया कि पांच फरवरी दोपहर करीब 2 बजे एक युवक ने शाम के समय कैथल में एक शादी समारोह में जाने के लिए कार बुक की थी। शाम के समय वह उस युवक को कार में बैठाकर कैथल की ओर चल दिया। उसने रास्ते में बताया कि गांव संगतपुरा से भी एक युवक को लेना है। फिर दोनों युवकों को कार में बैठाकर करनाल रोड पर पूंडरी से आगे ट्योंठा के निकट पहुंचे। आरोपियों ने कैथल पार करते ही कार चालक को बंधक बना लिया और हाथ पैर बांधकर गाड़ी के पीछे डाल दिया। इस दौरान उसका पर्स छीन लिया, जिसमें दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 5 हजार रुपये थे। बाद में मौका पाकर चालक जान बचाकर भाग निकला, जबकि आरोपी कार लेकर करनाल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पंजाब के संगरूर के दिड़बा कस्बे के गांव लाड बंजारा खुर्द निवासी देसराज उर्फ देसा को पातड़ा से काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसने पंजाब के पातड़ा के गांव कानगढ हाल मौलवी निवासी हरजीत के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अब पुलिस हरजीत की तलाश कर रही है। वहीं देसराज को न्यायालय में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed