फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On September 7, eligible young men and women will gather in Jind

Kaithal News: जींद में 7 सितंबर को जुटेंगे विवाह योग्य युवक-युवतियां

Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
On September 7, eligible young men and women will gather in Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में योग्य वर-वधू मिलना आज एक बड़ी सामाजिक चुनौती बनता जा रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज आगामी 7 सितंबर को जींद में एक ऐतिहासिक अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी समाज के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने दी।

डॉ. गोयल ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उत्तर भारत में 450 से अधिक पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में करीब 300 केंद्र, जबकि अन्य राज्यों में 150 से अधिक केंद्र कार्यरत हैं। यह नेटवर्क युवाओं को मंच पर लाने और उन्हें एक-दूसरे से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


इस सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवतियों का परिचय कराना, सामाजिक रिश्तों को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के लिए एक सशक्त वैवाहिक मंच तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर विवाह न हो पाना चिंता का विषय

डॉ. गोयल ने कहा कि आज समाज में ऐसी बहनें बड़ी संख्या में हैं, जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक उनके हाथों में मेंहदी नहीं लगी। समय पर रिश्ते न हो पाने के पीछे बिचौलियों की निष्क्रियता एक बड़ा कारण है। यही स्थिति कई योग्य युवाओं के साथ भी है। ऐसे में परिचय सम्मेलन आज समय की आवश्यकता बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed