{"_id":"6a56d52576f055c5cc0a531d","slug":"officials-must-take-prompt-action-in-cases-of-harassment-against-women-dr-anukampa-garg-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152284-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी : डॉ. अनुकंपा गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी : डॉ. अनुकंपा गर्ग
Wed, 15 Jul 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकंपा गर्ग का स्वागत करते बाल कल्याण समिति के सदस्य
कैथल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकंपा गर्ग ने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर महिला सुरक्षा और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ. गर्ग ने महिला थाना प्रभारी से लंबित और निस्तारित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का शीघ्र समाधान होना चाहिए, ताकि पीड़िताओं को समय पर न्याय मिल सके।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पीड़ित महिलाओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां सेंटर में रह रही दो युवतियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने युवतियों का हालचाल जाना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गर्ग ने सेंटर में आवास, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में रहने वाली प्रत्येक महिला और किशोरी को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तुरंत दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य पुष्पा, समाजसेवी कृष्ण लाल शर्मा, सुरेश मलिक, मोनिका उपस्थित रहे। संवाद