फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers should work in mission mode for Kashyap Jayanti: DC

कश्यप जयंती के लिए मिशन मोड में कार्य करें अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officers should work in mission mode for Kashyap Jayanti: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 24 मई को आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के लिए सभी अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। समारोह को भव्य रूप देने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर लें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में महर्षि कश्यप जयंती की तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन जींद रोड स्थित विस्तार मंडी में किया जाएगा। इसलिए मंडी परिसर की साफ-सफाई, जरूरत अनुसार रंग-रोगन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने मंडी सीजन के दौरान जहां पर सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, वहां की मरम्मत दो दिनों के भीतर करवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




डीसी अपराजिता ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने ड्यूटी ऑर्डर के अनुसार कार्य करें। उन्होंने पेयजल, बिजली, मीडिया प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी के कैंपर और टैंकर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बैकअप और गर्मी के दृष्टिगत कूलर आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वीआईपी और आमजन के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करने को भी कहा गया।

उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को एडवांस सिक्योरिटी लाइजन बैठक आयोजित होगी। उससे पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाए और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करे।


इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के माध्यम से महापुरुषों को नमन किया जाता है। इसी योजना के तहत कैथल में 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को लग्न से पूरा करें। समाज के लोग भी इस आयोजन में सहयोग करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी बैठक में आयोजन को भव्य ढंग से सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।



इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सुदन, एडीसी सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed