फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers should work diligently to make the district drug-free: DC

Kaithal News: नशामुक्त जिला बनाने के लिए मुस्तैदी से काम करें अफसर ः डीसी

Wed, 19 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Officers should work diligently to make the district drug-free: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को डीसी प्रीति ने जिला नारकोटिक्स समन्वय केंद्र एनकोर्ड की बैठक ली। इसमें डीसी ने नशीले पदार्थों की बिक्री, नशीलें पदार्थों की अवैध खेती, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने व एनडीपीएस से संबंधित लंबित केसों की समीक्षा की।

डीसी ने अधिकारियों को विभाग से संबंधित सभी कार्यों को तत्परता से करने के निर्देश दिए और कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अधिकारी मुस्तैदी व जिम्मेदारी से काम करें। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों, जंगलों, नहरों किनारे, खाली पड़ी जमीन में अपने आप उगने वाले नशीले पौधों को तुरंत नष्ट करवाएं। साथ ही फील्ड के कर्मचारियों की इस संबंध में निगरानी के लिए ड्यूटी लगाएं।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन नशा रोकने के लिए कृतसंकल्प है। हमें नशा मुक्त कैथल का निर्माण करने के लिए सभी को नशा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। जिला में नशा करने वालों व बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखें और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करके जिले के सभी स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। सभी बीडीपीओ गांव में नशे के खिलाफ ग्राम सभा आयोजित करें व विशेषरूप से युवाओं को शामिल कर उन्हें जागरूक करें। संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि स्कूलों में युवाओं को जितनी संभव हो सके खेल किट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में चिह्नित अपराध के अंतर्गत आने वाले आपराधिक मामलों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चिह्नित अपराध के मामलों में जिला न्यायवादी ट्रायल जल्द से जल्द पूर्ण करवाएं। सालों तक मामले लंबित न रहें। उन्होंने पुराने केसों व उनके ज्यादा लंबित रहने के कारणों की सूची बना कर पैरवी करने के निर्देश दिए।

डीसी ने जिला ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए कि वे नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए छापामार कार्रवाई तेज करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ऐसी दुकानों को सीज किए जाने के साथ-साथ पुलिस में भी नियमानुसार कार्रवाई करवाने के निर्देश भी दिए। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि नशामुक्ति केंद्रों के संचालकों की जागरूकता कार्यक्रमों में भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ताकि नशामुक्ति को लेकर लोगों को जानकारी मिले और नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।


एसपी राजेश कालिया ने नशा मुक्त अभियान के तहत की गई गतिविधियों एवं विभिन्न एनडीपीएस के तहत दर्ज किए गए मामलों में की गई कार्रवाई के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं से नशे के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई करें। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीएसपी बीरभान, कुलदीप व ललित कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, सीएमओ रेणु चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed