{"_id":"69b45d6d6c44ee9b4107dc24","slug":"nursery-permission-will-not-be-given-if-the-facilities-are-incomplete-sudha-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146334-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी सुविधाओं पर नहीं मिलेगी नर्सरी की अनुमति : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी सुविधाओं पर नहीं मिलेगी नर्सरी की अनुमति : सुधा
Sat, 14 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में नई खेल नर्सरी शुरू करने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत पंचकूला से डिप्टी डायरेक्टर सुधा भसीन के नेतृत्व में टीम कैथल पहुंची और विभिन्न स्थानों का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं की जांच की।
िजले में कुल 80 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जिनमें से टीम ने करीब 50 नर्सरियों का निरीक्षण कर लिया है। शेष नर्सरियों की जांच भी जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद ही नई खेल नर्सरियों को मंजूरी दी जाएगी।
डिप्टी डायरेक्टर सुधा भसीन ने स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर खेल सुविधाएं, मैदान, उपकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अधूरी पाई जाएंगी, वहां खेल नर्सरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई थी, जिसमें कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब विभाग की ओर से इन आवेदनों और व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को मिलता है प्रशिक्षण
जिले में संचालित लगभग 80 खेल नर्सरियों में विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रत्येक खेल नर्सरी में करीब 25 बच्चों का चयन किया जाता है, जिन्हें प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित अभ्यास कराया जाता है। इन नर्सरियों का उद्देश्य गांव और शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
रहने-खाने की सुविधा और डाइट भत्ता
खेल नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों को रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। खिलाड़ियों के लिए दिन में तीन समय भोजन की व्यवस्था रहती है। इसके तहत 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 14 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये डाइट भत्ता दिया जाता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
1 अप्रैल से दोबारा शुरू हो जाएंगी खेल नर्सरियां
खेल नर्सरियां 1 अप्रैल से दोबारा शुरू होंगी। इसके लिए विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं सुविधाओं की कमी पाई जाती है तो संबंधित संस्था या कोच को पहले कमियां पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि नई खेल नर्सरियों के शुरू होने से अधिक से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और जिले के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।