फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Numberdar is the middle link, the government should agree

Kaithal News: बीच की कड़ी है नंबरदार, मांगेेंे मान ले सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Numberdar is the middle link, the government should agree
कैथल। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की बैठक लघु सचिवालय में हुई। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव छौत ने कहा कि जनता और सरकार के बीच की कड़ी है नंबरदार। हमारी मांगेेंे सरकार को मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को जींद के पांडू पिंडारा तीर्थ पर राज्य स्तरीय महापंचायत होगी। इसमें पूरे हरियाणा से नंबरदार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने नंबरदारो के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 75 साल से ऊपर के नंबरदारो को पदमुक्त किया जाता है। सरबरा नंबरदार बनाने बंद कर दिए। नए नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। इसलिए नंबरदारों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि नंबरदार सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है। सरकार की सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाता है। इस अवसर पर संजीव छौत, नरेश कसान, शमशेर कुलतारण, सुरेश कैथल, रमेश कैथल, गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गुहला चीका में नंबरदार एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट जीवन सिंह नैन ने कहा कि उम्र के साथ नंबरदारों का तजुर्बा भी बढ़ता है। सरकार को चाहिए कि वह नंबरदारों के इस तजुर्बे का समाज हित में प्रयोग करे। जीवन नैन ने कहा कि जींद में प्रांतीय सम्मेलन में नंबरदार समस्याओं पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सात दशक उम्र पार कर चुके है। जब 70 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति देश व प्रदेश चला सकता है तो उम्रदराज नंबरदार एक गांव में अपनी सेवाएं क्यों नहीं कर सकता। नेताओं को चाहिए कि कानून थोपने से पहले उन्हें खुद पर लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed