{"_id":"6859b19ed810e0c5be083cf0","slug":"nsui-made-lavish-the-district-president-kaithal-news-c-18-1-knl1004-676635-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एनएसयूआई ने लवीश को बनाया जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एनएसयूआई ने लवीश को बनाया जिलाध्यक्ष
Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से लवीश खुरानिया को कैथल का जिलाध्यक्ष और अमन नायडू गढ़ी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद दोनों युवा नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुदीप सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया।
अमन नायडू गढ़ी और लवीश खुरानिया सोमवार को सैकड़ों समर्थक युवाओं के साथ किसान भवन पहुंचे, जहां उन्होंने सुदीप सुरजेवाला को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर लड्डू बांटे और संगठन में मिली नई जिम्मेदारियों के लिए उनका आभार प्रकट किया। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई युवाओं की नब्ज है, और नई टीम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।