{"_id":"60ec9a718ebc3e0a36092705","slug":"now-the-police-will-reach-the-spot-in-twenty-minutes-of-information-kaithal-news-knl762636174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूचना के बीस मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूचना के बीस मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन
आपातकालीन स्थिति में जनता की सुविधा के लिए पुलिस सहायता अब आसान हो गई है। पुलिस अब सूचना के बाद 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी। इसके लिए सरकार और पुलिस विभाग अब हाईटेक हो गई। इसके लिए जिला पुलिस को 22 ईवीआर गाड़ियां उपलब्ध हुई है। इन गाड़ियों में कैमरे सहित टच स्कीन लगाई गई है। इसके साथ ही गाड़ी में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। ऑवर आल कंट्रोल रूम पंचकूला में बनाया गया है। वहीं से कमांड मिलेगी।
डायल-112 इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम के तहत अब पुलिस जल्द घटना स्थल पर पहुंचेगी। जिला पुलिस को 22 ईआरवी गाड़ियां मिली हैं। प्रत्येक गाड़ी में तीन-तीन पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे।
112 नंबर पर सूचना हेड ऑफिस पंचकूला में जाएगी। इसके बाद वहीं से संबंधित एरिया की गाड़ी को सूचना दी जाएगी। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी। यहां पहुंचने के बाद टीम को रिपोर्ट करनी है। स्क्रीन पर दर्शाए जा रहे रिचड़ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद संबंधित थाना के आईओ को फोन पर सूचित करना है। जब तक आईओ घटना स्थल पर नहीं पहुंच जाता। तब तक टीम को वहां से नहीं हिलना है। जिस नंबर से पुलिस के पास सूचना आई है स्क्रीन पर कॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
पुलिस जल्द से जल्द से पीड़ित के पास पहुंचेगी। इन गाड़ियों को वीआईपी ड्यूटी में भी नहीं लगाया जाएगा। इसमें तैनात कर्मचारी आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। इसके बाद दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
प्रत्येक गाड़ी में एक 29 उपकरणों की किट रहेगी। जिसमें कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन, कैमरे, फर्स्ट एड किट, कुल्हाड़ी, सुरक्षा किट, रात्रि के लिए अलग लाइटिंग सहित तमाम उपकरण दिए गए है। इसके साथ घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए स्टेचर की भी सुविधा रहेगी।
साहब रेस्ट कैसे मिलेगा?-एसपी के संबोधन के दौरान एक पुलिस कर्मी ने कहा कि 24 घंटे ड्यूटी में रेस्ट किस प्रकार मिलेगा। इस एसपी ने कहा कि कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टों में लगाई गई है। अब कर्मचारियों आठ घंटे काम करना है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात गाड़ियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अवलोकन कर कर्मचारियों को पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।