फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now the Crora Panchayat has also sent a proposal to withdraw the tab

Kaithal News: अब करोड़ा पंचायत ने भी टैब वापस लेने का भेजा प्रस्ताव

Wed, 02 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now the Crora Panchayat has also sent a proposal to withdraw the tab
कैथल। जिले में टैब वापस लेने व बच्चों का भविष्य संवारने को लेकर अब पंचायतें आगे आ रही है। कैथल से पिछले तीन दिनों में चार पंचायतों ने शिक्षा मंत्री व हरियाणा सरकार को बच्चों से टैब वापस लेने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गांव करोड़ा की पंचायत ने भी स्कूली बच्चों से टैब वापस लेने का प्रस्ताव डाला है।
विज्ञापन


इससे पहले गुहला, रोहड़ा व जिले की सबसे बड़ी पंचायत पाई भी टैब वापस लेने के लिए प्रस्ताव डाल चुकी है। करोड़ा के सरपंच दिनेश कुमार ने कहा कि वह तो शुरू से ही बच्चों के टैब नगीं देने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि उसके बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में जब टैब वितरित किए जा रहे थे, तो उन्होंने अपने बच्चों को टैब लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


अब उनके पास गांव के लोगों की शिकायत आ रही है। लोग कहते हैं कि टैब मिलने के बाद बच्चे बिल्कुल भी नहीं पढ़ रहे। देर रात तक जागते है और सुबह देरी से उठते हैं। इससे उनके व्यवहार में बदलाव हुआ है। लोगों की शिकायत पर सर्वसम्मति से पंचायत ने टैब वापस का प्रस्ताव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच दिनेश कुमार ने बताया टैब वापस लेने से अध्यापक पहले की तरह ज्यादा समय कक्षा में बच्चों को पढ़ाएगा। वर्तमान में अध्यापकों का अधिक समय टैब देखने और काम देने में बर्बाद हो रहा है। जब टैब में काम दिया जाता है तो उस समय अध्यापक पुस्तकें नहीं पढ़ा सकते।


उन्होंने कहा कि टैब वापस लेने के बाद सिलेबस समय पर पूरा होगा, टैब के साथ सभी विद्यार्थी सिलेबस भी पूरा नहीं कर पाते। पहले की तरह प्री पेपर होते हैं, वह लिखित में होंगे। इससे बच्चे फाइनल पेपरों तक अपनी हैंड राइटिंग को तेज कर सकेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का ध्यान भी पुस्तकों पर होगा, ध्यान नहीं भटकेगा। गलत सामग्री देखने से बचेगा और परीक्षा परिणाम में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed