फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now patients will not have to go outside for CBC

Kaithal News: अब मरीजों को सीबीसी के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now patients will not have to go outside for CBC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नागरिक अस्पताल में मरीजों के होने वाले टेस्टों में इजाफा किया गया है। आधुनिक उपकरणों के आने के बाद अब मरीजों को किसी टेस्ट के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनकी परेशानी कम होगी।

सीटीओ संजय कुमार ने बताया कि पहले अस्पताल की लैब में एएनसी, पीएनसी, टीबी और रूटीन के ही टेस्ट होते थे। अब प्रयोगशाला में नए नए संयंत्र आने से वे टेस्ट भी यहीं हो सकेंगे, जिनके लिए मरीजों को कैथल जाना पड़ता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन (सीबीसी )से मरीजों के रक्त से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का परीक्षण किया जा सकेगा। इसके लिए उन्हें निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्राइवेट में इन टेस्टों के लिए मरीज को 200 से 300 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई मशीन भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अस्पताल में आरबीसी, प्लेटलेट्स काउंट, पीसीवी, एम सीएचसी इत्यादि आदि का भी परीक्षण होगा। एसएमओ राजीव मित्तल ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन न केवल रक्त समूह की जांच करेगी बल्कि रक्त में मौजूद विभिन्न कोशिकाओं की संख्या और प्रकार को भी मापेगी। साथ ही रक्त कोशिकाओं की गणना करेगी। इससे पहले उपमंडल नागरिक अस्पताल में यह सुविधा नहीं थी।


संजय कुमार सीटीओ व राकेश राणा एलटी ने बताया कि सीबीसी टेस्ट में हीमोग्लोबिन, श्वेत रक्त कोशिकाएं, लाल रक्त कोशिकाएं, प्लेटलेट्स, न्यूट्रोफिल, लिम्फोसाइट्स, इसीनोफिल, बासोफिल जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं। इसके अलावा पीसीवी, एचसीटी, एमसीवी, एमसीएच, एमसीएचसी, एमपीवी, इत्यादि की जांच होगी। इसके अतिरिक्त लैब में फुल ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर ट्ररु नॉट मशीनों की भी सुविधा दी हैं जो कि बायोकेमिस्ट्री के लगभग सभी टेस्ट व टीबी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed