{"_id":"60e9d3968ebc3e1354767328","slug":"now-otp-will-come-on-mobile-to-get-the-vaccine-kaithal-news-knl760366130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवाने के लिए अब मोबाइल पर आएगा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवाने के लिए अब मोबाइल पर आएगा ओटीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन लगवाने के लिए जिले में स्थापित किए गए केंद्रों में पहुंचने वाले लोगों के मोबाइल पर अब ओटीपी आएगा। इससे पहली और दूसरी डोज लगवाने के दौरान व्यक्ति से संबंधित डाटा का सही मिलान न होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे पूर्व यदि कोई व्यक्ति पहला टीका लगवा चुका है और दूसरा टीका लगवाते समय उससे संबंधित डाटा का सही मिलान नहीं हो रहा है तो टीका लगवाने वाले व्यक्ति और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब ओटीपी आने से दोनों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
पहली डोज लगवा चुके व्यक्ति दे सकेंगे पहले से रजिस्टर करवाया गया मोबाइल नंबर :-
जिन व्यक्तियों से वैक्सीन की पहली डोज ले ली है और अब दूसरी डोज लगवाने की तैयारी में हैं। उनके लिए विभाग की ओर से यह विकल्प दिया गया है कि वे व्यक्ति पहली डोज के समय रजिस्टर करवाया गया मोबाइल नंबर दे सकेंगे। उनके लिए ओटीपी जरूरी नहीं होगा।
वैक्सीन की पहली डोज के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाला व्यक्ति जो मोबाइल नंबर दर्ज करवाएगा, उस पर 15 सेकेंड में ओटीपी आ जाएगा। ओटीपी आने के बाद उसे वैरिफाई किया जाएगा। तब वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि दूसरा टीका लगवाने के लिए केंद्रों में आ रहे लोगों के सामने इस प्रकार की समस्या आ रही थी। इसे देखते हुए ओटीपी शुरू किया गया है। इससे व्यक्ति का मोबाइल नंबर पोर्टल पर डालते ही उसका डाटा सामने आ जाएगा। न तो टीका लगवाने वाले को दिक्कत आएगी और न ही विभाग के कर्मियों को परेशानी होगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वैक्सीन लगवाते समय अपना मोबाइल साथ में लेकर केंद्र पर पहुंचें।