फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Chaduni reached Rajound and asked for a girls' college.

Kaithal News: अब राजौंद पहुंचे चढ़ूनी ने भी मांगा लड़कियों का कॉलेज

Wed, 07 Feb 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Now Chaduni reached Rajound and asked for a girls' college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौद। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जगह पर लड़कियों का कॉलेज बनाने की मांग पर चल रहे धरने के तहत मंगलवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को राजौंद व उसके आसपास के 15 से 20 गांवों की इस छोटी सी मांग को जल्द मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग बिल्कुल जायज है।

चढ़ूनी ने कहा कि सरकार इस धरने व आंदोलन को लंबा न करें और साथ ही सरकार इसे केवल राजौंद की व आसपास गांव की मांग ना समझे। किसान यूनियन का हर सिपाही इस मांग के साथ खड़ा है और जब तक यह मांग सरकार पूरी नहीं करती वह इन सभी के सहयोग के लिए हर वक्त तैयार हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि समय रहते इस मांग को पूरा कर दे और आंदोलन को लंबा न करें। उन्होंने कहा कि जहां भी लड़कियों का कॉलेज है
विज्ञापन


शहर के आसपास ही अच्छा है ना कि शहर से बाहर। कहा कि यहां धरना स्थल के सामने जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है क्योंकि यहां बस स्टैंड व उसके निकट सभी कार्यालय इसके आसपास पढ़ते हैं और यह स्थान लड़कियों की शिक्षा के लिए वैसे भी सुरक्षित है। इसलिए सरकार बिना समय गंवाए इस पर निर्णय लेकर यहां कॉलेज बनाए। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को कहीं और बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें और कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती। इस मौके पर महावीर चहल, कॉलेज बनाओ संघर्ष समिति के प्रधान राकेश राणा, उप प्रधान कर्ण वाल्मीकि, बिंदो शर्मा, रोहित शर्मा,जयपाल राणा, महिपाल राणा, बंटी शर्मा, सुभाष, प्रवेश राणा, आदि मौजूद रहे।


समर्थन देने 10 को पहुंचेंगे माजरा

कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा आगामी 10 फरवरी को राजौंद में दिए जा रहे धरने में भाग लेेंगे। राजौंद में लोग कॉलेज की जमीन को लेकर धरना दे रहे हैं। सरकार ने कॉलेज के लिए राजौंद से कई किलोमीटर दूर जमीन दी है जबकि शहर में ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। जहां से पानी को ट्रीट करके 15 किलोमीटर दूर ले जाया जाएगा। लोगों की मांग है कि शहर में ही कॉलेज बनाया जाए, ताकि छात्राओं को शहर से बाहर न जाना पड़े। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि लोगों की मांग जायज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed