फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Center will get Yamunanagar Expressway constructed

Kaithal News: अब केंद्र कराएगा यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण

Mon, 05 Feb 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Now Center will get Yamunanagar Expressway constructed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चीका से यमुनानगर एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार ने भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया है। यह कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुननागर जिले के निवासियों को बड़ी सौगात मिली है। अब इस एक्सप्रेस-वे का सारा कार्य केंद्र सरकार की ओर से करवाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट केंद्र के अधीन होने से अब जल्द इस पर कार्य शुरू होने की भी उम्मीद जगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन महीने के अंदर इस एक्सप्रेस-वे का कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे तीनों जिलों के निवासियों सहित पंजाब के पटियाला और अंबाला क्षेत्र के कुछ हिस्से के निवासियों को काफी लाभ होगा।

इस एक्सप्रेस-वे को केंद्र की तरफ से अगस्त 2022 में इसे स्वीकृति मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने के लिए यह प्रदेश का महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए जिले के लोग इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं। इस मार्ग के निर्माण कार्य को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्त 2022 में मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


यह एक्सप्रेस-वे एक प्रकार से उत्तरी हरियाणा का नेकलेस माना जा रहा है। हालांकि इससे पूर्व कैथल जिले में तीन नेशनल हाईवे बन चुके हैं। इनमें हिसार-चंडीगढ़ वाया कैथल, इस्माइलाबाद-नारनौंद हाईवे के अलावा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जम्मू से कटरा नेशनल हाईवे भी कैथल जिले की सीमा से होकर निकलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नया एक्सप्रेस-वे बनने के बाद जिले के चारों ओर नेशनल हाईवे बन जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के बनने से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड जाने का लोगों को सीधा रास्ता तो मिलेगा ही, साथ में समय की भी बचत होगी। कई जिलों के साथ-साथ सैकड़ों गांवों और कस्बे एक दूसरे से जुड़ेंगे।

इसके बनने से चीका क्षेत्र पंजाब के मालवा क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा और चीका में विकास के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभ होगा। प्रदेश की बड़ी मार्बल मार्केट कहे जाने वाले चीका क्षेत्र से यह मार्ग गुजरेगा तो व्यापार के क्षेत्र में भी जिले का नाम देश में रोशन होगा। जिला आर्थिक स्थिति से भी सुदृढ़ होगा।


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे को भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही चीका से यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होगा। यूपी और उत्तराखंड जाने के लिए यह एक्सप्रेस-वे नए विकल्प के रूप में सामने आएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चीका क्षेत्र व्यापारिक दृष्टि से तो लाभ होगा ही, साथ में व्यापारियों के साथ-साथ किसानों व आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed