फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notification to make Kithana center a sub yard soon

Kaithal News: किठाना केंद्र को सब यार्ड बनाने की अधिसूचना जल्द

Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notification to make Kithana center a sub yard soon

विज्ञापन
कैथल/कलायत। विधानसभा कलायत के गांव किठाना में फसल खरीद केंद्र को सबयार्ड बनाने के लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है। अब जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। यह जानकारी राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा के विधानसभा जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद दी है।

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के तहत अब ग्राम पंचायत द्वारा दी जमीन की खरीद व इस जमीन पर सबयार्ड निर्माण की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। इसके साथ ही राजौंद में बनने वाले महाविद्यालय के नक्शे को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


उधर, किठाना में फसल खरीद केंद्र को सबयार्ड बनाने की प्रक्रिया पर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पंचायत विभाग ने 15 लाख रुपये प्रति एकड़ पर 14 एकड़ 14 मरले जमीन देने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ-साथ सबयार्ड बनाने के लिए 19 करोड 75 लाख रुपये का एस्टीमेट भी तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कलायत मंडी के विस्तार से जुडे मामले को भी जल्द समाधान करने का भरोसा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहूजा ने दिया।

राज्यमंत्री ने महाग्राम योजना में आए गांव बाता, बालू व मटौर में स्वास्थ्य उप केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने राजौंद में बनने जा रहे कालेज के निर्माण की मुख्य वास्तुकार द्वारा तैयार नक्शे को जल्द मंजूरी देकर भवन निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक राजीव रतन ने मौके पर ही इसे मंजूरी दी है।


ढांडा ने कहा कि कलायत में श्री कपिल मुनि कॉलेज के प्रशासनिक भवन खंड निर्माण करवाने के लिए उन्होंने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये दिए हैं, जबकि प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव तैयार के निर्देश दिए, जिसपर अधिकारियों ने सहमति जताई। यही नहीं कालेज में जलभराव से निजात दिलाने के लिए मिट्टी भराव करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed