फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Not Abhay, this is the victory of the son of the land of Haryana: Ashok

अभय नहीं ये हरियाणा के धरती पुत्र की जीत है : अशोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not Abhay, this is the victory of the son of the land of Haryana: Ashok
Not Abhay, this is the victory of the son of the land of Haryana: Ashok - फोटो : Kaithal
ऐलनाबाद विधान सभा उप चुनाव में अभय चौटाला की जीत पर कैथल में पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक जैन के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्र मनाया। साथ ही लड्डू बांटे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने कहा कि ऐलनाबाद की जनता ने अभय चौटाला को फिर से विधानसभा में भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा की जनता किसानों की मांग पूरी न होने के कारण दुखी है। यह केवल अभय चौटाला की जीत नहीं बल्कि हरियाणा के किसानों, कमेरे वर्ग की जीत है। हरियाणा की जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। इसी कारण भारी भरकम सरकारी तंत्र, पैसे का प्रलोभन हो या अन्य सभी तरह के प्रयासों को दरकिनार करते हुए किसान आंदोलन पर मोहर लगा दी है। अभय चौटाला हरियाणा की जनता की आवाज हैं। आने वाला समय इनेलो का है। उन्होंने कहा कि यह जीत हरियाणा की जनता की ओर से किसान आंदोलन को समर्पित जीत है। जिसका आने वाले समय में बड़ा असर देखने को मिलेगा। महंगाई से त्रस्त जनता भाजपा सरकार से छुटकारे को तरस रही है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजा राम माजरा ने कहा कि पार्टी का संगठन इस जीत से पूरे प्रदेश में मजबूत होगा। ऐलनाबाद की जनता इस फैसले के लिए बधाई का पात्र है। अभय ही सत्य है के नारे को जनता से सच साबित कर दिया। जिला प्रवक्ता ऋषिराज राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता इनेलो के साथ है। इनेलो में ही हरियाणा का भविष्य है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अगुवाई में जनता ने साबित कर दिया कि अब इनेलो का समय है। पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशिभूषण वालिया ने कहा कि इनेलो की जीत में किसान आंदोलन की सफलता की मोहर है। किसानों के आंदोलन से प्रभावित होकर जनता ने महंगाई के खिलाफ वोट किया है। भाजपा सरकार से लोग तंग हैं। हल्का कैथल अध्यक्ष अनिल तंवर ने भी इनेलो की जीत पर अपने समर्थकों के साथ लड्डू बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed