फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine new sub stations will be built

कैथल: बिजली ओवरलोड और कट लगने की समस्या होगी खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nine new sub stations will be built
कैथल। जिलेभर में बिजली ओवरलोड, कट लगने की समस्या अब जल्द खत्म होगी। इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम ने राहत देने की योजना बनाई है। निगम शहर और गांवों में बिना कटों के 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए 33 केवी के नौ नए सब स्टेशन स्थापित करेगा ताकि लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अभी तक बिजली निगम 33 केवीए के 83 सब स्टेशन बने हुए हैं, जहां से जिले के उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। योजना के तहत अब नौ नए सब स्टेशन बनने के बाद कुल 91 सब स्टेशन हो जाएंगे। निगम ने आगामी 2024 व 2025 तक नए सब स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा है। नए सब स्टेशन बन जाने के बाद कम वोल्टेज आने और लोड से बार- बार फाल्ट होने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। योजना के तहत गांव माजरी, धौंस, संगरौली, मुन्ना रेहड़ी में सब स्टेशन लगाने के लिए निगम को जमीन मिल गई है। सीवन, पूंडरी व पाई में 132 केवीए के बिजली घर के अंदर ही 33 केवी के नए सब स्टेशन निगम बनाने जा रहा है। यहां पर निगम को जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

गांव चौशाला की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी जारी है। जल्द ही यहां भी जमीन मिलने की उम्मीद है। सेक्टर 21 की जमीन के लिए निगम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग को पत्र लिखा हुआ है। विदित रहे कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली के लंबे-लंबे कट लगने शुरू हो जाते हैं। इससे लोगों के कार्य बाधित होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सब स्टेशनों पर ओवरलोड होना रहता है। अब नए स्टेशन बनने से पहले वाले स्टेशनों पर लोड कम होगा और बिजली की निर्बाध सप्लाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम ने प्रत्येक सब स्टेशन पर करीब दो से लेकर तीन करोड़ तक लागत होने का अनुमान लगाया है। हालांकि अभी यह लागत पूरी तरह से स्पष्ट नहीं की गई, लेकिन निगम ने नौ सब स्टेशनों के निर्माण पर 20 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होने की बात कही है। निर्माण कार्य के दौरान जरूरत के अनुसार राशि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। घटी-बढ़ी राशि पर निगम द्वारा तुरंत उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर स्वीकृति ली जाएगी।

ये सब स्टेशन
यहां होगा फायदा
पाई-


पाई, भाणा, पिलनी व बाकल।
धौंस-

धौंस, मूंदड़ी व नैना।
मुन्ना रेहड़ी-

मुन्नारेहड़ी, हाबड़ी, बुच्ची व जांबा।
संगरौली-

संगरौली, टयोंठा व खेड़ी मटरवा।
पूंडरी-

पूंडरी, फतेहपुर व काकौत।
सीवन-

गोविंदपुरा, फिरोजपुर, मलिकपुर व सौथा।
चौशाला-

चौशाला, खरक व रामगढ़।
माजरी-

माजरी, कसौर, हरनौली व मस्तगढ़।
सेक्टर- 21-
सेक्टर 21, अंबाला रोड व खुराना रोड।
उत्तरी हरियाणा बिजली निगम के एसई कशिक मान ने बताया कि जिलेभर में नौ नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे। करोड़ों रुपये की लागत खर्च होगी। 2024 व 2025 तक ये नए सब स्टेशन बन जाएंगे। बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed