फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   night stay

गांव नरवल और दुमाड़ा में होगा रात्रि ठहराव

Thu, 27 Feb 2014 12:23 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 27 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
night stay
जिला प्रशासन द्वारा तीन मार्च को राजौंद खंड के गांव नरवल तथा चार मार्च को कलायत खंड के गांव दुमाड़ा में रात्रि ठहराव किया जाएगा। इन कार्यक्रमोें के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को घर द्वार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


एडीसी अरविंद मल्हान ने बताया कि इन रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का आयोजन डीसी डीसी सोलंकी की अध्यक्षता में किया जाएगा। राजौंद खंड के गांव नरवल में तीन मार्च को कल्याणकारी योजनाओें तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी विभाग सुबह 9 बजे से गांव में कार्यक्रम स्थल पर शिविर लगाकर विभिन्न सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचाएंगे, जबकि चार मार्च को कलायत खंड के गांव दुमाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, नशा खोरी तथा समाज में फैली कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गांव की समस्याओं के संदर्भ में ग्राम पंचायत सहित संपूर्ण ग्राम वासियों से विचार विमर्श किया जाएगा तथा इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed