फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NIA is investigating the fake purchase and sale of mobiles

मोबाइलों की फर्जी खरीद-फरोख्त को खंगाल रही एनआईए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
NIA is investigating the fake purchase and sale of mobiles
कैथल। कैथल जिले के युवकों द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त के बाद उसका प्रयोग मनी लॉड्रिंग व हवाला में किए जाने की संभावनाओं के चलते दो दिनों से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम कैथल में डेरा डाले हुए है। टीम ने उन्हीं लोगों को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया है, जो पहले भी कैथल में फर्जी तरीके से मोबाइल की खरीद-फरोख्त में पकड़े गए थे।
विज्ञापन

25 जून 2021 को कैथल पुलिस की स्पेशल साइबर अपराध शाखा की टीम ने फर्जीवाड़ा कर ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीद करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस को 86 लाख रुपये कीमत के 872 मोबाइल बरामद हुए थे। ये गिरोह बड़े स्तर पर स्तर पर सक्रिय था। साथ ही उनसे 15-15 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी। दोनों जालसाज युवकों को सौ से दो सौ रुपये का लालच देकर उनकी आईडी से कई-कई मोबाइल फोन ऑनलाइन मंगवा कर फर्जीवाड़ा करते थे। ऑनलाइन मंगवाए गए फोन को ये युवक दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेच देते थे। जहां से फर्जी बिल बनवाया जाता था। ऑनलाइन खरीद में काफी छूट सहित कई तरह के गिफ्ट मिलते थे। उस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा चुकी है।
विज्ञापन

अब सूत्रों से पता चला है कि इन्हीं युवकों द्वारा फर्जी तरीके से बेचे गए मोबाइल किसी तरह उत्तर प्रदेश के कई शहरों से बिकते हुए लखनऊ तक पहुंच गए। जहां से उन मोबाइल से मनी लॉंड्रिंग व हवाला जैसा कोई गलत कार्य हुआ है। जिसकी भनक एनआईए को लग गई। एनआईए की टीम उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से एक चैन बनाते हुए कैथल पहुंची है। जो दो दिनों से कैथल में डेरा डाले हुए है। मामले की जांच की भनक लगते ही मोबाइल कई विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि टीम ने पूर्व में पकड़े गए युवकों को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया है। अभी टीम की जांच जारी है। देखना होगा कि एनआईए की टीम इस मामले में कब और क्या खुलासा करती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी मकसूद अहमद ने केवल इतना कहा कि एनआईए की टीम आई है। वह क्या जांच कर रही है, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वे किस मामले की जांच कर रहे हैं, इस बारे में जानकारी नहीं है। टीम को स्थानीय स्तर पर जो सहयोग चाहिए, वह दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed