{"_id":"c29e910c1bd4c4698a788e73af4a788d","slug":"news-ymn-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। शहर में विभिन्न जगहों पर अंबेडकरवादी संगठनों की ओर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएएसएफआईएम की ओर से एसआरडी स्कूल में जनसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजेंद्र ने की। संचालन रोहताश मेहरा ने किया। इससे पूर्व सभी संगठनों के सदस्यों ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई की। इसके बाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
रोहताश मेहरा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन ही हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं दूसरी दलित पैंथर क्लब एवं अंबेडकर मजदूर यूनियन की ओर से जनसभा का आयोजन नई अनाज मंडी में किया गया। अध्यक्षता राजेंद्र कुमार टांक एवं विजय बोहत ने की। सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
रविदास सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रताप गेट स्थित रविदास मंदिर में सत्संग का आयोजन भी किया गया। प्रोफेसर राजेंद्र कहा कि हमें आज बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन
यह राह कतई आसान नहीं है। इस अवसर पर रोहताश मेहरा, ईश्वर गुहणा, बलिंद्र नरड़, राजकुमार, विजय बोहत, राजेंद्र कुमार टांक, मोदी, विक्की, विक्रांत, सन्नी, दीपक टांक, राजेश कुमार, अमित कुमार, नीरज, रिंकू सहित अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।