{"_id":"47abd26ef479414a8b48e48d46700893","slug":"news-ktl-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो देंगे धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बात्ता में बिजली कर्मचारियों व ग्रामीणों में हुआ विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा। एक ओर ग्रामीण बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाने की मांग कर रहे है, वहीं बिजली कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन कर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया जा रहा है।
गत दिनों हुई बैठक में बिजली कर्मचारियों ने नामांकित ग्रामीणों को 11 फरवरी तक गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। वीरवार को फिर इसी संदर्भ में बिजली कर्मचारियों की मीटिंग हुई। सब यूनिट प्रधान ने अध्यक्षता की। कर्मचारियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हैरत की बात है कि जिन ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को बंधक बना उनकी पिटाई की उनके सबूत वे पुलिस विभाग को सौंप चुके है। इस सबके बावजूद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। रविवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 16 फरवरी से बिजली कर्मचारी अपने कार्यों को छोड़ धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर नफे सिंह, नरेश कुमार, कुलदीप रामगढ़ पांडवा, राजेश कुमार, सुमित कुमार, अजीत, व सुखदेव मौजूद रहे।