फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

‘इससे बड़े पारितोषिक के हकदार हैं मित्तल’

Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी पर गाना बनाकर सुर्खियों में आए रॉकी मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र का चीफ एडवाइजर बनाए जाने पर विवाद पैदा हो गया है। हालांकि मित्तल को अब तक सरकार द्वारा इस बारे में आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है लेकिन मित्तल ने इस नियुक्ति को अपनी गरिमा के अनुरूप नहीं बताया। मित्तल ने अब पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। मित्तल ने कहा कि वे पीएम से मिलने के बाद ही अपनी बात रखेंगे। वहीं मित्तल के पक्ष में सांसद राजकुमार सैनी उतर आए हैं। उनका कहना है कि रॉकी मित्तल ने पार्टी के लिए पूरे देश में सेवा की है। उनकी मेहनत का पूरी तरह से आकलन नहीं हुआ है। वे बड़े पारितोषिक के हकदार हैं।
विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि उन्हें लोग बता रहे हैं कि उन्हें कुरुक्षेत्र में एक आर्ट सेंटर का चीफ एडवाइजर बनाया जा रहा है जबकि इस पद के लिए वे तीन माह पहले खुद सरकार को मना कर चुके हैं। अब उनके नाम का एलान किए जाने की जानकारी मिली है लेकिन वे कुरुक्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहना चाहते। उन्होंने देश भर में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काम किया है। आगे भी मोदी के कुशल नेतृत्व को देश की जरूरत मानते हुए उनके पक्ष में देश सेवा करना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने उन्हें जो पद देने की बात की है, वह पद उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन


तब राजनीति में भी नहीं आए थे कई लोग
उन्होंने कहा कि जब लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में कई राज्यों में उन्होंने पार्टी के लिए काम किया, उस समय प्रदेश की वर्तमान सरकार में अहम पदों पर बैठे लोग राजनीति में भी नहीं आए थे। पीएम मोदी के लिए 40 गाने बनाए और तीन लाख सीडियां बांटी, विधानसभा चुनाव में भी 10 से ज्यादा गाने लिखे। हरियाणा सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए भी आज तक कोई शुल्क तक नहीं लिया। उन्हें कई जगहों से जान से मारने की धमकी तक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed