फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

शांति कायम करना सभी धर्मों की जिम्मेदारी : हामीद

Mon, 07 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 07 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अहमदिया मुस्लिम समाज की तरफ से सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद हामीद रहे। अध्यक्षता सुलतान अहमद जफर ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी धर्म समान हैं लेकिन कुछ लोग धर्मों को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहें हैं, जो गलत है।
विज्ञापन


अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए कट्टरता फैलाते हुए मजहब के नाम पर न केवल बुराइयां फैलाई जा रही हैं बल्कि इस्लाम धर्म को बदनाम किया जा रहा है। सभी धर्म शांति के पक्ष में हैं तथा सभी धर्म समाज में भाईचारा कायम रखना चाहते हैं। सभी धर्मों द्वारा जो प्यार और प्रेम का संदेश दिया जाता है, उसे ग्रहण करना होगा तभी हर इंसान समझ सकता है कि धर्म की असलियत नफरत नहीं बल्कि प्रेम है।
विज्ञापन


मौलाना ज्ञानी तनवीर ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब से लेकर भगवान रामचंद्र, कृष्ण और हजरत ईसा मसीहा और अन्य महान आत्माओं ने धर्म का संदेश प्यार और मुहब्बत तथा इंसानियत के आधार पर ही कायम किया है। सर्वधर्म सम्मेलन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के मुखियाओं ने देश हित में अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मौलाना सफीर अहमद, फादर अमित मसीह, अनिस अहमद खां, राजेंद्र सिंह कौलेखां, शेख सबाहुदीन, सलीम खां, दाऊद अहमद, लियाकत अली, मेहर सिंह, बहन रेखा, मनजीत सिंह दहीया, मुबारक अहमद, तारीक महमूद, नसीर अहमद खान, सत्तार खान, सिराजुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed