{"_id":"a784870abf69c2370b0fed099025ad33","slug":"news-ktl-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर नदी में डूबा किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घग्गर नदी में डूबा किसान
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सौगलपुर निवासी एक किसान की घग्गर नदी में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह खेतों में गया था। मंगलवार सुबह नदी में उसका शव मिला। मृतक महेंद्र सिंह के भाई अजैब सिंह ने बताया कि सोमवार को लगभग 11 बजे घर से खेत में घास लेने गया था लेकिन शाम होने तक भी जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई।
महेंद्र सिंह का कुछ सामान घग्गर नदी के किनारे पर मिला। जिसके बाद अपने सतर पर ही हरियाणा की सीमा के साथ सटे पंजाब के गांव से गोताखोरों को बुलाया लेकिन देर रात तक तलाश करने पर भी महेंद्र सिंह का कोई अता-पता नहीं चला।
ग्रामीण रोशनी का प्रबंध कर रात भर नदी की खाक छानते रहे लेकिन उन्हें कुछ पता न चला। मंगलवार सुबह एक बार फिर सेे नदी में तलाशी अभियान चलाया गया तो जहां से महेंद्र सिंह के गिरने का अंदाजा था उससे कुछ दूरी पर एक बोरवेल के पाइप में उसका शव मिला। महेंद्र सिंह का शव मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।