फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

संदिग्ध वीडियो हो सकता है जांच में शामिल

Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल में हुई लूटपाट की वारदात में सामने आया एक वीडियो इस समय पूरे जिले में वायरल हो चुका है। यह वीडियो जांच में अहम भूमिका निभा सकता है। प्रशासन द्वारा सीटीएम का व्हॉटस-एप नंबर जारी किया है जिस पर इस तरह के वीडियो भेजे जा सकेंगे। इस वीडियो क्लिपिंग में एक पुलिस कर्मचारी नजर आ रहा है जो दो लुटेरों के कंधे पर भी हाथ रखते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


विदित रहे कि तीन दिन पहले यहां करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल में तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही मोबाइल लूटने व कई दुकानों से सामान लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद सेना ने हालात संभाल लिए थे। हालांकि इस वारदात के बाद जिले में पूरी तरह से शांति है लेकिन वारदात के बाद पद्मा सिटी मॉल में हुई लूटपाट कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसमें एक पुलिस कर्मचारी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कई दर्जन युवक जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं तथा हाथों में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें थामे ये युवक एक शोरूम में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इसी बीच एक पुलिस कर्मचारी भी आता है जो लुटेरों को कुछ नहीं कहता बल्कि दो युवकों के कंधों पर हाथ जरूर रखता दिख रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। हालांकि इस समय मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद है लेकिन वाईफाई इंटरनेट की सुविधा प्राप्त लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed