फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly elected councilors honored

नवनिर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Newly elected councilors honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को पार्षदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्षद मोहन लाल शर्मा, पार्षद विकास शर्मा, पार्षद दिनेश शर्मा व पार्षद सुशीला शर्मा को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पार्षद का चुनाव लड़ने वाले वाले विकास शर्मा, आनंद शर्मा, सुरेश शर्मा, गौरव शर्मा, प्रवेश शर्मा व कमल भट्ट को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन नरेश भारद्वाज ने किया।

इस अवसर पर डॉक्टर अश्विनी हृतवाल ने कहा कि गत निकाय चुनाव में ब्राह्मण समाज के उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट अशोक गौतम ने कहा कि समय की जरूरत के अनुरूप ब्राह्मण समाज को शहर की राजनीति में अहम भूमिका निभाने बहुत जरूरी है। एडवोकेट पीएल भारद्वाज ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का जो संकल्प युवा लेकर चले हैं। उसे समाज की भलाई के लिए जारी रखना बहुत जरूरी है। इस मौके पर पूजा शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉक्टर ओम शंकर, ईश्वर दत्त भारद्वाज, एडवोकेट पीएल भारद्वाज, एडवोकेट अशोक गौतम, दिनेश शर्मा, आनंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, सोनू शर्मा व रितेश शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed