फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New water pipelines will be laid in 22 colonies

Kaithal News: 22 कॉलोनियों में बिछेगी पानी की नई पाइपलाइन

Wed, 06 May 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
New water pipelines will be laid in 22 colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में करीब आठ माह पहले वैध घोषित हुई 22 कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

विभाग ने इस योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे जल्द ही काम को गति मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन बिछने के बाद इन कॉलोनियों में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग की ओर से मुख्यालय को भी सूचित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी माह टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे, जिसके तुरंत बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत सभी संबंधित कॉलोनियों में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही पुरानी और जर्जर हो चुकी लाइनों की मरम्मत भी की जाएगी, ताकि पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाया जा सके। विभाग का लक्ष्य है कि गर्मियों के मौसम के दौरान ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाए।

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल ने बताया कि वैध हुई कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी माह टेंडर अलॉट होने की संभावना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


ये हैं कॉलोनियां



अमृत सरिया डेरा, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट 2, रणधीर कॉलोनी फेज 1, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन 2, शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन 1, ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट 3, भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन फेज 2, जनकपुरी एक्सटेंशन 3, जनकपुरी एक्सटेंशन 1, जीवन राइज के पीछे की कॉलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास की कॉलोनी, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशो पुरम विस्तार कॉलोनी, देवीगढ़ के साथ लगती कॉलोनी, राधा स्वामी सत्संग भवन के पास की कॉलोनी, कपिल नगर कॉलोनी, मॉडल टाउन बेनाम कॉलोनी, सीता नगर, अनाज मंडी कॉलोनी और ऋषि नगर बेनाम कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed