{"_id":"6709b09fed2a8ee98d0b4f84","slug":"new-resolution-camps-in-villages-from-14-kaithal-news-c-18-1-knl1004-497006-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांवों में नवीन संकल्प शिविर 14 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांवों में नवीन संकल्प शिविर 14 से
Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न गांवों में 14 अक्तूबर से नवीन संकल्प शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ गुहला के पोलड़ गांव से होगा। शिविरों का उद्देश्य गांवों की सामूहिक जरूरतों एवं मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है। यह जानकारी सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इन शिविरों का आयोजन साल के अंत 31 दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगे। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने शुक्रवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली और अधीनस्थों को इस संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सबसे पहला शिविर 14 अक्तूबर की सुबह नौ बजे गुहला विधानसभा के गांव पोलड़ में लगाया जाएगा। दोपहर दो बजे खानपुर में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह 15 अक्तूबर को हरसौला बस्ती एवं शेरगढ़, 16 अक्तूबर को फतेहपुर एवं रावनहेड़ा, 18 अक्तूबर को दुब्बल व कुराड़, 21 को खरकां व आंधली, 22 अक्तूबर को गांव खुराना एवं पट्टी अफगान, 23 अक्तूबर को मोहना व टयोंठा में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को कलासर एवं शेरखां, 25 अक्तूबर को गगड़पुर और पपराला, 28 अक्तूबर को गांव मानस और बाबा लदाना, 29 अक्तूबर को रसूलपुर एवं बेगपुर, 30 अक्तूबर को काकोत एवं सिसमौर और 31 अक्तूबर को कांगथली और सैर में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि शिविरों में कॉमन सर्विस सेंटर, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, आधार से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से काउंटर लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ एवं जानकारी दें। इस मौके पर डीआईओ दीपक खुराना, सोमपाल एवं अन्य मौजूद रहे।