फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New buses join the fleet of Kaithal Roadways...

Kaithal News: कैथल रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं नई बसें

Tue, 30 Jan 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
New buses join the fleet of Kaithal Roadways...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज के बेड़े में सोमवार को टाटा की बीएस छह की दो नई बसें शामिल हुई। ये बसें गुरुग्राम स्थित कार्यशाला से आई, जो रात के समय कैथल पहुंचीं। इन बसों के रोडवेज बेड़े में शामिल होने के बाद अब कुल बसों की संख्या 192 हो गई हैं। लगातार बसों की संख्या बढ़ने के बाद अब लंबे रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें टाटा की बीएस छह तकनीक की हैं।

गौरतलब है कि लगातार बसों की संख्या बढ़ने के बाद अब जिले के यात्रियों की परेशानी भी अब कम हो रही है। लंबे रूटों के साथ ग्रामीणों रूटों पर भी विभाग ने बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। कैथल जिले में जनसंख्या के मुताबिक कुल 240 बसों की जरूरत है। अब आठ बसों के और शामिल होने के बाद बसों की संख्या 200 हो जाएंगी।
विज्ञापन


टाटा की बीएस छह तकनीक की बसें एकदम नई तकनीक से लैस हैं। इसमें दोनों ही दरवाजे ऑटोमेटिक हैं। जिसकी कमांड चालक के हाथ में हैं। इस बस में लगी सभी एलईडी लाइटें भी नई तकनीक की हैं। इसके साथ ही यात्रियों को सूचना देने के लिए चालक की सीट पर एक माइक सिस्टम भी लगा है। वहीं, यात्रियों की सीट पर एक लाल बटन है, जिसे दबाने पर ब्रेक लगाने की सूचना बस के चालक को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के कैथल बेड़े में गुरुग्राम स्थित एचआरईसी से टाटा बीएस छह तकनीक की दो बसें सोमवार शाम के समय कैथल डिपो में पहुंची है। नई तकनीक से लैस हैं। यह दोनों बसें ही टाटा बीएस छह तकनीक की है।

-निरंजन सिंह तंवर, ड्यूटी प्रभारी, नया बस स्टैंड, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed